होम / टेलिस्कोप / टीवी कार्यक्रमों में महिलाओं की छवि को लेकर दूरदर्शन ने जारी की ये गाइडलाइंस

टीवी कार्यक्रमों में महिलाओं की छवि को लेकर दूरदर्शन ने जारी की ये गाइडलाइंस

देश में लैंगिक असमानता और इससे जुड़ी रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए दूरदर्शन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में लैंगिक असमानता और इससे जुड़ी रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए ‘दूरदर्शन’ (डीडी) ने इन मामलों से जुड़ी प्रोग्रामिंग के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में कंटेंट प्लानर्स और प्रड्यूसर्स को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि लैंगिक रूढ़िवादिता को बनाए रखने के बजाय लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए वे अपने कार्यक्रमों का किस तरह से इस्तेमाल करें।   

इसके लिए दूरदर्शन की ओर से इन कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और कार्यशाला भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभाव जानने के लिए अध्ययन भी किया जाएगा।

इस बारे में ‘दूरदर्शन’ की महानिदेशक सुप्रिया साहू का कहना है, ‘एक जिम्मेदार पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर होने के नाते दूरदर्शन ने इस तरह की प्रोग्रामिंग को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइंस समाज में लैंगिक असमानता और रूढ़ियों को चुनौती देंगी। इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि क्या करें और क्या न करें, जिससे प्रोग्रामर्स के इन सिद्धातों को अमल में लाने में मदद मिलेगी। ये गाइडलाइंस समाज में लैंगिक समानता की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है।’   

गाइडलाइंस का उद्देश्य इंडस्ट्री में प्रड्यूसर्स और नीति निर्माताओं के रूप में महिलाओं की भागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देना है। गाइडलाइंस में कहा गया है कि चैनल महिलाओं की ऐसी छवि पेश नहीं करेंगे जो हर समय अपना दुखड़ा रोती रहती हैं अथवा घर पर किसी न किसी नाटक अथवा साजिश की उधेड़बुन में लगी रहती हैं। महिलाओं की ऐसी छवि भी नहीं दिखाई जाएगी जो हर समय संकट में रहती हैं और पुरुष ही एकमात्र उनके रक्षक की भूमिका निभा सकते हैं।


टैग्स दूरदर्शन
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 hour ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago