होम / टेलिस्कोप / TRP: नए साल पर इन एंटरटेनमेंट चैनलों ने दिखाया ‘दम’
TRP: नए साल पर इन एंटरटेनमेंट चैनलों ने दिखाया ‘दम’
टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने हिंदी के जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनलों (GEC) की नए साल के पहले हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है।
इन आंकड़ों के अनुसार, 823 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग के साथ मार्केट (शहरी व ग्रामीण क्षेत्र) में ‘Zee अनमोल’ पहले नंबर पर बना हुआ है। 670 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ‘Zee टीवी’ इस लिस्ट में खिसककर 648 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है।
नए साल के पहले हफ्ते के टॉप-5 शो की लिस्ट की बात करें तो 14.4 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘Zee अनमोल’ का ’कुमकुम भाग्य’ एक नंबर पर छाया हुआ है। वहीं, ‘स्टार प्लस’ का ‘स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स’ 11.8 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर है। ‘सोनी’ पर आने वाला शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3 ऑडिशंस’ तीसरे और ‘कपिल शर्मा शो’ पांचवे नंबर पर है। इन दोनों को क्रमशः 11.1 और 10.5 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं। वहीं, 10.9 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘Zee टीवी’ का शो ‘कुंडली भाग्य’ चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
हिंदी के जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनलों का हाल (शहरी मार्केट): नए साल पर ‘स्टार प्लस’ के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और 470 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इसकी बादशाहत कायम है। वहीं, 439 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘सोनी’ भी दूसरे नंबर पर जमा हुआ है। इस हफ्ते ‘कलर्स’‘ की रेटिंग में इजाफा हुआ है और यह ऊपर खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जबकि ‘Zee टीवी’ नीचे की ओर खिसककर चौथे स्थान पर आ गया है। इन दोनों की रेटिंग क्रमश: 401 और 392 मिलियन इंप्रेशंस रही है, जबकि 316 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार भारत’ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा है।
प्रोग्राम कैटेगरी में ‘स्टार प्लस’ का शो ’स्टार स्कीन अवॉर्ड्स 2019’ पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसे 9.1 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं। इसके बाद ‘सोनी’ का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘सुपर डांसर चैप्टर 3 ऑडिशंस’ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। इन दोनों को क्रमशः 8.1 मिलियन और 7.6 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं। ‘Zee’ का शो ‘कुंडली भाग्य’ खिसककर चौथे स्थान पर आ गया है और इसे 6.7 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं और ‘कलर्स’ का शो ‘बिग बॉस’ 6.2 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवे नंबर पर है।
ग्रामीण क्षेत्र में हिंदी के जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनलों का हाल: 663 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ‘Zee अनमोल’ चैनल नंबर वन बना हुआ है। ‘स्टार उत्सव’ ऊपर खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया है और इसे 373 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं, जबकि ‘सोनी पल’ नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है और इसे 371 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं। जबकि ‘दंगल टीवी’ और ‘रिश्ते’ क्रमशः 363 और 337 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में चौथे और पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में टॉप-5 शो की बात करें तो ‘Zee अनमोल’ का ‘कुमकुम भाग्य’ 11.8 मिलियन इंप्रेशंस के साथ नंबर वन पर बना हुआ है। इसके बाद 8.1 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल टीवी’ का ‘रामायण’ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। ‘Zee अनमोल’ का ’महक’ इस लिस्ट में ऊपर खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है और इसे 7.5 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं, जबकि ‘Zee अनमोल’ का ‘एक मैं और एक तू’ शो नीचे खिसककर 7 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर आ गया है। वहीं, नए साल के पहले हफ्ते में 6.5 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘सोनी पल’ पर आने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पांचवे नंबर पर बना हुआ है।
टैग्स टेलिविजन शो बार्क