होम / टेलिस्कोप / BARC: सबको पीछे छोड़ नंबर 1 पर काबिज है ये एंटरटेनमेंट चैनल

BARC: सबको पीछे छोड़ नंबर 1 पर काबिज है ये एंटरटेनमेंट चैनल

देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टच ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (GEC) की पांचवें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इसके तहत, 758 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग के साथ मार्केट (शहरी व ग्रामीण क्षेत्र) में ‘Zee अनमोल’ टॉप पर बना हुआ है। जबकि इसके बाद 738 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘Zee टीवी’ दो नंबर पर बना हुआ है।

यदि टॉप फाइव चैनलों की बात करें तो ‘स्टार उत्सव’ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पिछले हफ्ते जहां यह पांचवे नंबर पर था, वहीं इस हफ्ते दो स्थान ऊपर खिसककर 704 मिलियन इंप्रेशंस के साथ अब यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ‘स्टार भारत’ की बात करें तो 613 मिलियन इंप्रेशंस के साथ यह चौथे नंबर पर बना हुआ है। वहीं, पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर रहा ‘स्टार प्लस’ दो स्थान नीचे खिसककर 600 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवे नंबर पर आ गया है।

टॉप फाइव प्रोग्राम कैटेगरी में ‘Zee अनमोल’ का ‘कुंडली भाग्य’ 13.0 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पूरे मार्केट में पहले नंबर पर छाया हुआ है। इस लिस्ट में 12.39 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘कलर्स’ का ‘नागिन-3’ दूसरे नंबर पर और ‘Zee टीवी’ का ‘तुझसे है राब्ता’ 12.32 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है। ‘कलर्स’ का ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस लिस्ट में पिछले हफ्ते पहले नंबर पर था, वह अब तीन स्थान नीचे खिसककर 12.1 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, ‘Zee अनमोल’ का ‘कुमकुम भाग्य’ 11.7 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।  

ग्रामीण मार्केट (Rural Market) का हाल: इस हफ्ते भी टॉप फाइव चैनलों की लिस्ट में 620 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘Zee अनमोल’ पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके साथ ही 483 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार उत्सव’ दूसरे नंबर पर रहा है और 383 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल टीवी’ ने अपना तीसरा नंबर बरकरार रखा है। पांचवे हफ्ते में ‘रिश्ते’ 347 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर और ‘सोनी पल’ 344 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवे नंबर पर रहा है।

ग्रामीण मार्केट में प्रोग्राम कैटेगरी के तहत, ‘Zee अनमोल’ का ‘कुंडली भाग्य’ 10 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। ‘Zee अनमोल’ का ही ‘कुमकुम भाग्य’ 9.8 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर भी ‘Zee अनमोल’ ने ‘महक’ के साथ 7.9 मिलियन इंप्रेशंस लेकर अपना कब्जा जमाया हुआ है। चौथे नंबर की बात करें तो ‘दंगल टीवी’ का ‘रामायण’ 7.4 मिलियन इंप्रेशंस के साथ यहां पर है, वहीं ‘Zee अनमोल’ का ‘एक मैं और एक तू’ 7.0 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर बना हुआ है।

शहरी मार्केट (Urban Market) का हाल: पांचवे हफ्ते में ‘Zee टीवी’ की रेटिंग में काफी उछाल देखने को मिला है। पिछले हफ्ते जहां यह तीसरे नंबर पर था, वहीं अब यह ऊपर खिसककर 450 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गया है। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी ‘सोनी एंटरटेनमेंट टीवी’ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस हफ्ते इसकी रेटिंग 421 मिलियन इंप्रेशंस रही है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर 415 मिलियन इंप्रेशंस  के साथ ‘स्टार प्लस’ है। पिछले हफ्ते के मुकाबले चैनल की रेटिंग गिरी है, क्योंकि पिछले हफ्ते यह इस लिस्ट में पहले नंबर पर था। 372 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘कलर्स’ इस लिस्ट में चौथे और 313 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार भारत’ पांचवे नंबर पर बना हुआ है।

पांचवे हफ्ते की प्रोग्राम कैटेगरी में ‘कलर्स’ का ‘खतरों के खिलाड़ी’ 8.2 मिलियन इंप्रेशंस के साथ टॉप पर है, जबकि ‘कलर्स’ का ही ‘नागिन-3’ इस लिस्ट में 7.7 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। 7.1 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर ‘सोनी’ का ‘द कपिल शर्मा शो’ है। ‘Zee टीवी’ का ‘तुझसे है राब्ता’ 7.0 मिलियन इंप्रेशंस  के साथ चौथे और ‘कुंडली भाग्य’ 6.3 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवे नंबर पर है।


टैग्स टेलिविजन शो बार्क
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

2 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago