होम / टेलिस्कोप / शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगी प्रीति जिंटा? अभिनेत्री ने रखी ये बड़ी शर्त

शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगी प्रीति जिंटा? अभिनेत्री ने रखी ये बड़ी शर्त

प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान की तारीफ भी की और कहा कि वह एक बहुत ही शानदार और मंझे हुए अभिनेता हैं, जिनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस समय आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सनी देओल लीड स्टार हैं। इसके अलावा प्रीति जिंटा आईपीएल मैच में भी पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हुए देखी जा रही हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने चाहने वालों से बात की और उनके कई सवालों के जवाब भी दिए।

प्रीति जिंटा के एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि आप शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगी? तो इस सवाल के जवाब में प्रीति जिंटा ने कहा कि जब भी कोई ऐसी माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट उन्हें मिलेगी, जिसे सिर्फ वो और शाहरुख खान ही कर पाएंगे तब वह निश्चित तौर पर शाहरुख खान के साथ काम करेंगी और तब तक आपको इंतजार करना होगा।

उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ भी की और कहा कि शाहरुख खान एक बहुत ही शानदार और मंझे हुए अभिनेता हैं, जिनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आता है और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी पहली फिल्म 'दिल से' शाहरुख खान के साथ ही थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'कल हो ना हो',  'कभी अलविदा ना कहना' और 'वीर-जारा' जैसी फिल्मों में काम किया। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान ने जिस भी फिल्म में काम किया वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।

ऐसे में न सिर्फ प्रीति जिंटा बल्कि शाहरुख खान के प्रशंसक भी यह चाहते हैं कि दोनों किसी फिल्म में एक साथ काम करें। हालांकि यह कब संभव होगा यह देखने वाली बात है।


टैग्स शाहरुख खान शाहरुख खान की फिल्म प्रीति जिंटा की फिल्म पंजाब किंग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago