होम / टेलिस्कोप / फरवरी से मुफ्त में देखने को नहीं मिलेंगे Viacom18 के ये दो हिंदी मूवी चैनल

फरवरी से मुफ्त में देखने को नहीं मिलेंगे Viacom18 के ये दो हिंदी मूवी चैनल

बता दें कि एक फरवरी 2023 से प्रभावी होने वाले नए ‘रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर’ (RIO) के तहत ब्रॉडकास्टर्स कई बुके (bouquets) बंद कर रहे हैं और कुछ नई पेशकश कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने अपने दो हिंदी मूवी चैनल ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ (Colors Cineplex Bollywood) और ‘कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स’ (Colors Cineplex Superhits) को फ्री टू एयर (FTA) की जगह पे चैनल (pay channels) में बदलने का फैसला लिया है। ऐसे में इन दोनों चैनल्स को देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। यह बदलाव एक फरवरी 2023 से प्रभावी होंगे।

इन चैनल्स का मूल्य 0.10 रुपये रखा गया है। इस ब्रॉडकास्टर की डिस्ट्रीब्यूशन शाखा ‘IndiaCast’ ने अपनी वेबसाइट पर कीमतों के बारे में जानकारी पब्लिश कर दी है। इस ब्रॉडकास्टर ने इस साल अगस्त में ‘कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स’ को पे चैनल की जगह फ्री टू एयर में बदला था। यह चैनल एक अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था, जबकि ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ अप्रैल में लॉन्च हुआ था। 

बता दें कि एक फरवरी 2023 से प्रभावी होने वाले नए ‘रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर’ (RIO) के तहत ब्रॉडकास्टर्स कई बुके (bouquets) बंद कर रहे हैं और कुछ नई पेशकश कर रहे हैं। IndiaCast ने कई अन्य चैनल्स को देखने की कीमतों में भी बदलाव किया है।

इसके तहत CNBC Awaz का मूल्य 0.10 रुपये, स्पोर्ट्स18 1 का मूल्य आठ रुपये, स्पोर्ट्स18 एचडी का मूल्य 10 रुपये, कलर्स बांग्ला का मूल्य सात रुपये, कलर्स ओडिया का मूल्य छह रुपये, कलर्स तमिल का मूल्य तीन रुपये, कलर्स गुजराती का मूल्य छह रुपये और कलर्स कन्नड़ सिनेमा का मूल्य तीन रुपये निर्धारित किया गया है। 


टैग्स वायकॉम18 फ्रीडिश कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पे टीवी
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago