होम / टेलिस्कोप / जानें, कौन सा हिंदी मूवी चैनल बना नंबर 1
जानें, कौन सा हिंदी मूवी चैनल बना नंबर 1
बार्क इंडिया ने जारी कर दिए हैं 23वें हफ्ते के आंकड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ इंडिया की ओर से जारी 23वें हफ्ते (एक जून-सात जून 2019) की रेटिंग्स में हिंदी मूवी चैनल ‘स्टार गोल्ड’ (Star Gold) नंबर वन पर पहुंच गया है। बताया जाता है कि चैनल को यह उपलब्धि हिंदी भाषी क्षेत्रों (शहरी और ग्रामीण) में फिल्म ‘लुकाछुपी’ (Luka Chuppi) के वर्ल्ड प्रीमियर के कारण मिली है।
इस हफ्ते टॉप फाइव चैनल्स की लिस्ट में ‘सोनी मैक्स’ (Sony Max) चैनल पिछले हफ्ते के मुकाबले पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया है। ‘जी सिनेमा’ (Zee Cinema) तीसरे नंबर पर, जबकि ‘मूवीज ओके’ (Movies OK) चौथे नंबर पर आ गया है। पिछले हफ्ते टॉप फाइव की लिस्ट में शामिल रहा ‘एंटर10’ (Enterr10) इस हफ्ते इस लिस्ट से बाहर हो गया है। इस हफ्ते इस लिस्ट में ‘बी4यू मूवीज’ (B4U Movies) पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
यदि शहरी क्षेत्रों की बात करें तो ‘स्टार गोल्ड’ पहले नंबर पर है, जबकि इसके बाद क्रमश: ‘सोनी मैक्स’, ‘जी सिनेमा’, ‘मूवीज ओके’ और ‘एंड पिक्चर्स’ का नंबर है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ‘Enterr10’ पांचवे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले हफ्ते यह एक नंबर पर था। इस लिस्ट में ‘स्टार गोल्ड’ दूसरे नंबर पर और ‘बी4यू मूवीज’ तीसरे नंबर पर है, जबकि चौथे नंबर पर ‘जी सिनेमा’ अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स रेटिंग्स बार्क इंडिया स्टार गोल्ड फिल्म लुकाछुपी