होम / टेलिस्कोप / दर्शकों पर कुछ यूं चला Bigg Boss Kannada के फिनाले का ‘जादू’

दर्शकों पर कुछ यूं चला Bigg Boss Kannada के फिनाले का ‘जादू’

नेटवर्क का दावा है कि दसवें सीजन को बिग बॉस कन्नड़ के अभी तक के सभी सीजन में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘कलर्स कन्नड़’ (Colors Kannada) पर प्रसारित और ‘वूट’ (Voot) पर स्ट्रीम हुए ‘बिग बॉस कन्नड़’ (Bigg Boss Kannada) के दसवें सीजन के फिनाले का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है। सुदीप किच्चा द्वारा होस्ट किए गए इस शो ने 11.5 रेटिंग्स दर्ज की है। नेटवर्क का दावा है कि बिग बॉस कन्नड़ के अभी तक के सभी सीजन में यह सबसे ज्यादा रेटिंग है। इस शो के लॉन्चिंग एपिसोड ने ही 7.1 रेटिंग हासिल की थी और यह इस शो के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा रेटिंग वाला एपिसोड बन गया।

‘बनिजय एशिया’ (Banijay Asia) और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ (Endemol Shine India) के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने इस सीजन के प्रदर्शन पर अपनी खुशी जताई है। दीपक धर के अनुसार, ‘बिग बॉस कन्नड़ के दसवें सीजन की केवल हमारे लिए बल्कि पूरे कन्नड़ भाषी दर्शकों के लिए उल्लेखनीय यात्रा रही है। कर्नाटक में बिग बॉस के एक दशक का जश्न मनाते हुए हमने 'हैप्पी बिग बॉस' के साथ इस सीजन को खास बनाने का लक्ष्य रखा और हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हमें कर्नाटक में एंटरटेनमेंट स्लॉट का नेतृत्व करने पर गर्व है और यह सफलता साल-दर-साल उच्च-गुणवत्ता व आकर्षक कंटेंट देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।’

नेटवर्क के अनुसार, इस सीजन को ‘हैप्पी बिग बॉस' के रूप में पेश किया गया था, जिसने इस शो को कर्नाटक के लिए 100 दिवसीय फेस्टिवल में बदल दिया। आकर्षक कार्यों और रचनात्मक कंटेंट के साथ-साथ अनूठे दृष्टिकोण ने दर्शकों को वास्तव में बांधे रखा।


टैग्स बनिजय कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी बनिजय एशिया दीपक धर बिग बॉस कन्नड़ फिनाले
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago