होम / टेलिस्कोप / राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर हुआ जारी
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर हुआ जारी
यह गैंगवॉर की कहानी लगती है। केंद्र में 1988 का इलाहाबाद है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
'भूल चूक माफ' की सफलता के बाद अब अभिनेता राजकुमार राव फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन पुलकित ने किया है। अब निर्माताओं ने 'मालिक' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें राजकुमार का धांसू अवतार दिख रहा है। अब तक हमने उन्हें पर्दे पर हंसाते और इमोशनल किरदारों में देखा है।
लेकिन इस बार गैंगस्टर के रोल में भी उन्होंने करीब डेढ़ मिनट में ही साबित कर दिया है कि वह हरफनमौला हैं। 'मालिक' के टीजर में राजकुमार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को उनका अब तक का सबसे अलग और अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा।
यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। । टीजर से फिल्म के प्लॉट का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह गैंगवॉर की कहानी लगती है। केंद्र में 1988 का इलाहाबाद है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में उनके साथ प्रोसेनजीत चटर्जी, मानुषी छिल्लर, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी, आयुष्मान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
टैग्स