होम / टेलिस्कोप / उजाला संवाद में सुनील शेट्टी ने बताया : 'हेरा फेरी 3' बनेगी या नहीं?
उजाला संवाद में सुनील शेट्टी ने बताया : 'हेरा फेरी 3' बनेगी या नहीं?
एंटरप्रिन्योर के रूप में आपका सबसे बड़ा चैलेंज क्या था? आपने कैसे उसका सामना कैसे किया? इस पर उन्होंने कहा, मेरे लिए तो सबकुछ आसान था, क्योंकि पिताजी के रेस्टोरेंट थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम में एक्टर सुनील शेट्टी ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर भी बात की। आने वाले प्रोजेक्ट पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आएगी।
'हंटर' मेरा अमेजन के साथ शो है, वह आएगा। बाकी 'हेराफेरी 3' बन रही है या नहीं, वह मुझे नहीं पता'। बता दें कि परेश रावल इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश को लीगल नोटिस भेजा है। सुनील शेट्टी अभिनेता होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं।
इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं और लोगों को टिप्स दिए। एक्टर से जब पूछा गया कि एंटरप्रिन्योर के रूप में आपका सबसे बड़ा चैलेंज क्या था? आपने कैसे उसका सामना कैसे किया? इस पर उन्होंने कहा, मेरे लिए तो सबकुछ आसान था, क्योंकि पिताजी के रेस्टोरेंट थे। सबकुछ पहले से स्थापित था। मुझे बस मेहनत करनी थी।
टैग्स