होम / टेलिस्कोप / आज से DD फ्रीडिश पर फिर देखने को मिलेगा यह चैनल

आज से DD फ्रीडिश पर फिर देखने को मिलेगा यह चैनल

लोगों की पसंद के ध्यान में रखते हुए चैनल की ओर से तमाम वैरायटी के शो प्रसारित किए जाएंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

टेलिविजन प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रसार भारती के ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) पर 10 जून यानी आज से ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav)  की वापसी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस चैनल पर दर्शकों को 10 जून से विभिन्न वैरायटी का कंटेंट देखने को मिलेगा। इसमें पौराणिक, रोमांस, थ्रिलर और फैंटेसी समेत तमाम तरह का कंटेंट शामिल होगा।  

इस बारे में ‘स्टार उत्सव’ के प्रवक्ता का कहना है, ‘चैनल अपने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने में विश्वास रखता है। इसके लिए सभी वर्ग के दर्शकों की पसंद का ध्यान रखा जाएगा और उन्हें विभिन्न वैरायटी का कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इन शो को पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है।’

प्रवक्ता का यह भी कहना है, ‘डीडी फ्रीडिश के साथ हमारा जुड़ाव इस वादे का साक्षी है कि हम दोनों मिलकर 10 जून 2020 से दर्शकों को बेहतरीन एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराएंगे।’ बताया जाता है कि चैनल की ओर से शाम सात बजे ‘कसौटी जिंदगी की’, रात आठ बजे ‘महाभारत’ और रात 11 बजे ‘नजर’ जैसे शो दिखाए जाएंगे।


टैग्स प्रसार भारती फ्रीडिश स्टार उत्सव कसौटी जिंदगी की
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago