होम / टेलिस्कोप / SONY SAB ला रहा है नया टीवी शो, आठ मार्च से शुरू होगा प्रसारण

SONY SAB ला रहा है नया टीवी शो, आठ मार्च से शुरू होगा प्रसारण

'सोनी सब' आठ मार्च से एक नए शो का प्रसारण शुरू करने जा रहा है। इस शो का प्रसारण सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रोजाना रात दस बजे किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

'सोनी सब' (SONY SAB) आठ मार्च से एक नए शो 'जीजाजी छत पर कोई है' (Jijaji Chhat Parr Koii Hai)  का प्रसारण शुरू करने जा रहा है। इस शो का प्रसारण सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रोजाना रात दस बजे किया जाएगा। दरअसल, इस शो को ‘जीजाजी छत पर हैं’ शो की सफलता के बाद नए अवतार में नए टाइटल से पेश किया जा रहा है। इस शो में परिवारों की पुरानी दुश्‍मनी वाली एक क्‍लासिक कहानी दिखाई जाएगी। इसमें जल्‍दीराम और जिंदल परिवार के बीच एक पुश्‍तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्ति का यह विवाद दोनों परिवारों के बीच दुश्‍मनी की वजह बन जाता है, वहीं इस पुश्‍तैनी हवेली में एक रहस्‍य भी दाखिल होता है।

जल्‍दीराम और जिंदल परिवार के बीच जगह के बंटवारे को लेकर लगातार बहस होती रहती है। एक के पास रेस्‍टोरेंट है और एक के पास गैराज है। इनके रोज-रोज झगड़ों से बड़ी मजेदार कहानियां पैदा होंगी, जो कि कहानी को एंटरटेनिंग बनाएंगी।

अभिनेत्री हिबा नवाब सीरियल में लीड अभिनेत्रा का रोल निभाएंगी। वह शो में जल्‍दीराम की बेटी सीपी का रोल निभाएंगी। वहीं अभिनेता शुभाशीष झा मेल लीड रोल में नजर आएंगे। वह इस शो में जितेंद्र जामवंत जिंदल उर्फ जीजाजी का किरदार निभा रहे हैं। जीजाजी फ्रेंचाइची के साथ एक्टर अनूप उपाध्‍याय भी वापसी कर रहे हैं। वह वह जल्‍दीराम स्‍वीट्स के मालिक जल्‍दीराम के रूप में नजर आएंगे।

इस बारे में 'सोनी सब' के बिजनेस हेड नीरज व्यास का कहा है, ‘इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जीजाजी छत पर कोई है की लॉन्चिंग इस बात का प्रमाण है कि शो को दर्शकों की बेहद मांग पर फिर नए रूप में शुरू किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह शो सोनी सब के कंटेंट को और समृद्ध बनाएगा।’ इस शो का पहला टीजर हाल ही में सोनी सब के चैनल पर रिलीज किया गया है।


टैग्स सोनी सब जीजाजी छत पर कोई है नीरज व्यास
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago