होम / टेलिस्कोप / शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कोठारी के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच उनकी कंपनी, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, ने शिल्पा और राज की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनके खिलाफ 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह शिकायत मुंबई के व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज की है, जिन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा और राज ने उनके साथ बिजनेस निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की।

कोठारी के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच उनकी कंपनी, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, ने शिल्पा और राज की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह राशि बिजनेस विस्तार के लिए लोन के रूप में दी गई थी, जिसमें 12% ब्याज और समय पर वापसी का वादा था।

हालांकि, कोठारी का दावा है कि यह पैसा निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया। शिल्पा ने 2016 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनकी 87% से अधिक हिस्सेदारी थी। मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। EOW इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें लेनदेन और दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा और राज विवादों में हैं। इससे पहले भी उनकी कंपनी सतयुग गोल्ड स्कीम में 90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस मामले ने बॉलीवुड और कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago