होम / टेलिस्कोप / 'Spider-Man 4' में 'The Hulk' और 'The Scorpion' की वापसी तय : होगा धमाका

'Spider-Man 4' में 'The Hulk' और 'The Scorpion' की वापसी तय : होगा धमाका

मार्क रफ्फालो को आखिरी बार 2021 की फिल्म शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स ( Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings) के मिड-क्रेडिट सीन में देखा गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe ) की अगली बड़ी फिल्म स्पाइडर-मैन 4: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man 4: Brand New Day) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में न सिर्फ टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक बार फिर से पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन (Peter Parker/Spider-Man) के रूप में लौट रहे हैं, बल्कि इस बार उनके साथ कई और दमदार किरदारों की वापसी भी होने जा रही है।

हॉलीवुड रिपोर्टर (The Hollywood Reporter ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्क रफ्फालो (Mark Ruffalo) और माइकल मैंडो (Michael Mando) को भी फिल्म में शामिल किया गया है। रफ्फालो MCU में लंबे समय से ब्रूस बैनर उर्फ हल्क (Bruce Banner aka Hulk) की भूमिका निभा रहे हैं और अब वह स्पाइडर-मैन 4 में भी नजर आएंगे। वहीं माइकल मैंडो एक बार फिर मैक गार्गन/स्कॉर्पियन (Mac Gargan/Scorpion) के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जो स्पाइडर-मैन के सबसे पुराने और खतरनाक दुश्मनों में से एक है।

मार्क रफ्फालो को आखिरी बार 2021 की फिल्म शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स ( Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings) के मिड-क्रेडिट सीन में देखा गया था, जहां उन्होंने कैप्टन मार्वल (Captain Marvel ) और वोंग (Benedict Wong) के साथ मिलकर शांग-ची की रहस्यमयी अंगूठियों पर चर्चा की थी।

उससे पहले रफ्फालो एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) और शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ (She-Hulk: Attorney at Law) में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें, स्पाइडर-मैन 4 अमेरिका में 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) और एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (Avengers: Secret Wars) से पहले रिलीज की जाएगी। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago