होम / टेलिस्कोप / पीएम नरेंद्र मोदी से मिले रणदीप हुड्डा : इन योजनाओं पर हुई बात

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले रणदीप हुड्डा : इन योजनाओं पर हुई बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। देश के भविष्य के बारे में उनका नजरिया, समझ और विचार हमेशा इंस्पाइरिंग होता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

बॉलीवुड के प्रसिद्द अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की है। इस दौरान उनकी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी मौजूद थीं। एक्टर ने इसे शानदार मुलाकात बताया। रणदीप ने अपने एक्स हैंडल पर इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने लिखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

देश के भविष्य के बारे में उनका नजरिया, समझ और विचार हमेशा इंस्पाइरिंग होता है। उनका पीठ थपथपाना, हमें हमारी फील्ड में अच्छा काम करते रहने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि इस मुलाकात में पीएम मोदी के साथ किन-किन बातों पर चर्चा की।

रणदीप हुड्डा ने आगे लिखा, हमने भारतीय सिनेमा के ग्लोबल स्टेज पर बढ़ते रसूख, ऑथेंटिक कहानी कहने की ताकत और सरकार के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म-वेव्स के बारे में बात की, जो वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर भारतीयों की आवाज को ताकत देता है। रणदीप हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी के ओबेसिटी कैंपेन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हमने ओबेसिटी कैंपेन और सेहत से जुड़ी उनकी योजनाओं पर बात की।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago