होम / टेलिस्कोप / पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को लेकर सामने आयी ये जानकारी
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को लेकर सामने आयी ये जानकारी
फिल्म 'फुकरे' से बॉलीवुड जगत में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
फिल्म 'फुकरे' से बॉलीवुड जगत में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं। अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ जल्द ही उनकी शादी होने वाली है और सात फेरे लेने के लिए दोनों तैयार हैं।
शादी की तैयारी के बीच इस शादी से जुड़ी रस्मों की तारीख सामने आ गई है। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों के लिए होगा और अलग-अलग दिन खास आयोजन रखे गए है। 13 मार्च को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद 14 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम रखा जाएगा और इसी शाम एक कॉकटेल नाइट का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके बाद 15 मार्च को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध जाएंगे और सात फेरे लेने के बाद पति-पत्नी के रूप में उनकी पहचान हो जाएगी। खबरों की माने तो उनकी शादी हरियाणा में स्थित मानेसर के एक भव्य रिसॉर्ट में हो सकती है। आपको बता दें कि पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2014 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से शादी की थी और साल 2015 में ही उन दोनों का तलाक हो गया था।
टैग्स