होम / टेलिस्कोप / ‘सनम तेरी कसम’ के निर्माता हुए मालामाल : जानें फिल्म का कलेक्शन
‘सनम तेरी कसम’ के निर्माता हुए मालामाल : जानें फिल्म का कलेक्शन
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। है फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो गया है.
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
साल 2016 में रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ ने साल 2025 में एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को जब वापिस से रिलीज़ किया गया तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि साल 2016 में जो फिल्म फ्लॉप हो गई थी वह साल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
इस बार फिल्म ने मानो दर्शकों पर जादू कर दिया है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। है फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो गया है और निर्माता मालामाल हो गए है।
राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित, ‘सनम तेरी कसम’ अपनी री रिलीज के दौरान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टॉप परफॉर्म करने वाली फिल्म साबित हो रही है। ये फिल्म लवयापा, बैडएस रवि कुमार, स्काई फोर्स और देवा जैसी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। साल 2016 में इस फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये कमाए थे।
टैग्स