होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 19 में प्रियंका जग्गा की धमाकेदार वापसी : खुद किया ऐलान

बिग बॉस 19 में प्रियंका जग्गा की धमाकेदार वापसी : खुद किया ऐलान

बिग बॉस 10 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

‘बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10)’ की सबसे विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा (Priyanka Jagga) एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें ‘बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)’ में हिस्सा लेने के लिए शो के मेकर्स ने संपर्क किया है और उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार (Accepted) कर लिया है।

शो से उनके कॉन्ट्रोवर्शियल एग्जिट (Controversial Exit) को कोई नहीं भूला है, जब सलमान खान (Salman Khan) ने खुद मेकर्स से कह दिया था कि अगर प्रियंका को शो से बाहर नहीं निकाला गया, तो वह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।

अब प्रियंका का कहना है कि वह पूरी तरह बदल चुकी हैं और शांत जीवन (Peaceful Life) जी रही हैं। उनका मानना है कि यह शो उनके लिए एक ब्रेकथ्रू (Breakthrough) बन सकता है और वह ‘बिग बॉस 10’ में हुए विवादों को क्लोजर (Closure) देना चाहती हैं। उन्होंने माफ करने वाले लोगों को अपना सम्मान (Respect) भी अर्पित किया और लिखा कि जो लोग भूलकर माफ कर देते हैं, वे दिल के सच्चे होते हैं।

‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत 24 अगस्त से हो रही है और इस बार शो की थीम राजनीति (Politics) आधारित होगी, जिसमें कई नए और पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं, जिनमें टीवी सीरियल्स (TV Serials), रियलिटी शोज़ (Reality Shows) और म्यूज़िक इंडस्ट्री (Music Industry) के कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। प्रियंका की वापसी से शो में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा (High Voltage Drama) की उम्मीद की जा रही है, और देखना होगा कि इस बार दर्शकों की प्रतिक्रिया (Audience Reaction) कैसी रहती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago