होम / टेलिस्कोप / प्रियंका चोपड़ा की योग्यता पर विदेशी पत्रकार ने उठाया सवाल, दिया मुंहतोड़ जवाब
प्रियंका चोपड़ा की योग्यता पर विदेशी पत्रकार ने उठाया सवाल, दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस ने साथ मिलकर हाल ही में 93वें अकादमी पुरस्कारों (Oscar 2021) के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस ने साथ मिलकर हाल ही में 93वें अकादमी पुरस्कारों (Oscar 2021) के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी। दोनों को नॉमिनेशंस के ऐलान का जिम्मा दिया गया था। भले ही दोनों स्टार्स के लिये ये बड़ी उपलब्धि रही और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की काफी सराहना भी की थी, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट ने एक्ट्रेस के ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा की योग्यता पर सवाल खड़ा कर दिया। फिर क्या था अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें करारा जवाब दे दिया, जिस पर अब लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल प्रियंका की हालिया रिलीज फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ भी अडेप्टेड स्क्रीन-प्ले कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी, इसी बात को लेकर ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पीटर फोर्ड ने प्रियंका की काबिलियत पर सवाल उठाया था।
फोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रियंका-निक की ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन्स के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने के काबिल बनाता है।'
No disrespect to these two but I’m not sure their contribution to the movies qualifies them to be announcing Oscar nominees. pic.twitter.com/7UAUE5WsBZ
— Peter Ford (@mrpford) March 15, 2021
इसके बाद प्रियंका ने भी बड़े ही शानदार ढंग से उस पत्रकार को जवाब दिया, जिसके बाद पीटर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। प्रियंका ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की लिस्ट भी दिखाई और लिखा कि कोई क्वालीफाई कैसे होता है, इस पर आपके विचार जानना चाहूंगी। आपके लिए यहां मेरी 60 से अधिक फिल्मों की लिस्ट है।
Would love your thoughts on what qualifies someone. Here are my 60+ film credentials for your adept consideration @mrpford https://t.co/8TY2sw1dKb pic.twitter.com/T8DnQbtXZG
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 16, 2021
वहीं प्रियंका के पत्रकार को दिए इस करारे जवाब के लिए फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, मीडिया भी इस पर प्रियंका का खूब समर्थन कर रही है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने विचार और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैन्स को उनका ये बेहद खास अंदाज खूब पसंद आता है।
दूसरी तरफ फिल्म राइटर अपूर्व असरानी ने भी पीटर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और लिखा कि क्वालीफाई? प्रियंका चोपड़ा ने 80 फिल्मों में काम किया है और इनमें से करीब 13 में वो प्रड्यूसर भी रही है।
टैग्स प्रियंका चोपड़ा पत्रकार मीडिया