होम / टेलिस्कोप / रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में शामिल हुईं पूजा हेगड़े
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में शामिल हुईं पूजा हेगड़े
पोस्टर में पूजा हेगड़े को हॉट रेड कलर के कटआउट गाउन में देखा जा सकता है। खुले बाल और बड़े से इयररिंग्स में पूजा काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं जो कि विक्रम और लियो जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके है। इस बीच फिल्म ने निर्माताओं ने एक बड़ी घोषणा की है।
फिल्म 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री की जानकारी मेकर्स ने दी है। बाकायदा उनकी पहली झलक भी साझा की गई है। गुरुवार को सन पिक्चर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर 'कुली' से पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
खबर है कि इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैमियो होगा। 'कुली' इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदे हैं। पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'देवा' में देखा गया।
Yes, you guessed it right!❤️? @hegdepooja from the sets of #Coolie @rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial @iamnagarjuna @nimmaupendra #SathyaRaj #SoubinShahir @shrutihaasan @anbariv@girishganges @philoedit @Dir_Chandhru @PraveenRaja_Off pic.twitter.com/SThlymSeog
— Sun Pictures (@sunpictures) February 27, 2025
टैग्स