होम / टेलिस्कोप / संगीतकार ए आर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए पूरा मामला
संगीतकार ए आर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए पूरा मामला
जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह अब ठीक हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
इस देश के महान संगीतकारों में शामिल और ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले ए आर रहमान को सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रहमान को डिहाइड्रेशन और गर्दन में दर्द के कारण थोड़े समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई है। उनके परिवार और अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
रहमान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर से उनके तमाम फैंस चिंता में थे और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह अब ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे।
दरअसल, पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि रहमान को सीने में दर्द हुआ था, लेकिन फिर मैनेजर ने बताया कि उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैनेजर ने कहा, एआर रहमान को गर्दन में दर्द के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें, कुछ समय पहले ही एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी के चलते चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी।
टैग्स