होम / टेलिस्कोप / अब नए नाम से जाने जाएंगे ये टीवी चैनल्स
अब नए नाम से जाने जाएंगे ये टीवी चैनल्स
चैनल्स का नाम बदलने के लिए मंत्रालय के पहुंचे थे कई आवेदन
पंकज शर्मा 6 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 21 टीवी चैनल्स के नाम बदलने के आवेदनों को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिन चैनल्स का नाम बदला गया है उनमें ‘एबीपी न्यूज एचडी’ (ABP News HD), ‘सोनी मराठी एचडी’(Sony Marathi HD), ‘कलर्स रिश्ते’ (Colors Rishtey), ‘कलर्स सिनेप्लेक्स’ (Colors Cineplex), ‘टाइम्स नाउ वर्ल्ड’ (Times Now World) और ‘कलर्स सिनेप्लेक्स एचडी’ (Colors Cineplex HD) आदि का नाम शामिल है।
एमआईबी की मंजूरी के बाद अब ‘एबीपी कन्नड़’ का नाम अब एबीपी न्यूज एचडी होगा, टेन गोल्फ एचडी का नाम सोनी मराठी एचडी, रिश्ते का नाम कलर्स रिश्ते, रिश्ते सिनेप्लेक्स का नाम कलर्स सिनेप्लेक्स हो जाएगा। इसके साथ ही अब ‘टाइम्स नाउ एचडी’ का नाम ‘टाइम्स नाउ वर्ल्ड’ और ‘सिनेप्लेक्स एचडी’ का नाम बदलकर अब ‘कलर्स सिनेप्लेक्स एचडी’ हो जाएगा। गौरतलब है कि मंत्रालय ने हाल ही में ‘स्टार इंडिया’ को ‘मूवीज ओके’ का नाम बदलकर ‘स्टार गोल्ड 2’ रखने को मंजूरी प्रदान कर दी थी।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय एमआईबी टीवी चैनल्स