होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस वीकेंड का वार में शामिल हुए तीन वरिष्ठ पत्रकार, पूछे कड़े सवाल

बिग बॉस वीकेंड का वार में शामिल हुए तीन वरिष्ठ पत्रकार, पूछे कड़े सवाल

बिग बॉस के हर सीजन की तरह बिग बॉस 15 में भी खूब मनोरंजन और ड्रामा देखने को मिल रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस सीजन में भी खूब मनोरंजन और ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह रविवार को शो के होस्ट सलमान खान सभी प्रतिभागियों से रूबरू हुए। वहीं उनके साथ कुछ पत्रकार भी थे। इनमें एबीपी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग, इंडिया टीवी की सीनियर एडिटर (एंटरटेनमेंट) ज्योति मिश्रा और टीवी टुडे नेटवर्क के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमित त्यागी शामिल थे।

इस दौरान शो में आए पत्रकार ने कंटेस्टेंट से कड़े सवाल पूछे। वहीं, जब शो में वाइल्ड लाइफ के जरिए एंट्री करने वाले अभिजीत बिचकुले की बारी आई तो वे मनमानी हरकतें करते दिखाई दिए, और तो और उन्होंने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दीं।अभिजीत बिचुकले की इन हरकतों को देखने के बाद ना चाहते हुए सलमान खान को बीच में कूदना पड़ा। उन्होंने अभिजीत को सभी घरवालों और पत्रकारों के सामने जमकर लताड़ लगाई और चुप रहने के लिए कहा। वहीं अभिजीत को पत्रकारों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। 

मगर अभिजीत ने एक नहीं सुनी और उन्होंने बदतमीजी को बरकरार रखा। उन पर ना तो घर के दूसरे सदस्यों की बात का कोई असर होता है और ना ही सलमान खान की बात का। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार दिबांग उनको लताड़ लगाते हुए कहते हैं कि क्या बिग बॉस ने अभिजीत बिचकुले को छूट दी हुई है कि वह जो चाहें कर सकते हैं? दिबांग ने अभिजीत से सवाल किया, 'क्या आप अपनी बदतमीजी के लिए माफी नहीं मांगेंगे?' अभिजीत ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपको पता है कि मैं कौन हूं।' इस पर वरिष्ठ पत्रकार दिबांग उनसे कहते हैं कि आप बाहर की दुनिया में भी कुछ नहीं हैं। इसके बाद भी अभिजीत ने सभी घरवालों पर अपना गुस्सा निकाला और रश्मि के पूरे परिवार को बेवकूफ कहा। सलमान खान अभिजीत के रवैये से इस कदर नाराज हुए हैं कि उन्होंने नेशनल टीवी पर अभिजीत को औकात में रहने की बात कह डाली और उन्हें चुप रहने के लिए कहा।

पत्रकार दिबांग ने अभिजीत को राजनीति से पीछे हटने की सलाह दी क्योंकि उनके पास आलोचनाएं सुनने का साहस नहीं है। मीडिया ने तेजस्वी से पूछा कि वह शमिता से इतना असुरक्षित क्यों महसूस करती हैं। इस पर राखी ने कहा कि शमिता और करण एक साथ अच्छे लगते हैं और वह चाहती हैं कि वह 'शमिता शेट्टी कुंद्रा' बने। राखी कहती हैं कि करण हर बार शमिता को घूरते हैं, जिस पर करण जवाब देते हैं कि शमिता ने एक ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी, जो उन्हें उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड की याद दिलाती थी। इस पर सलमान भी राखी का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं, जबकि तेजस्वी नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह "इस बु** श** का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

दरअसल, इसके बाद 'पर्दाफाश' के नाम से एक सेगमेंट रखा जाता है, जिसमें सभी एक-दूसरे के बारे में कुछ न कुछ खुलासा करते नजर आते हैं। इस दौरान पत्रकारों ने घरवालों को एक टास्क भी दिया, जिसमें सभी को कंटेस्टेंट से जुड़ा एक खुलासा करते हुए खबर बतानी थी, जिसके बाद सभी ने अपने-अपने अंदाज में खबरों को प्रजेंट किया। तेजस्वी ने एंकरिंग के दौरान कहा कि अभिजीत को इस बात पर गर्व है कि उन्होंने इंडस्ट्री में एक लड़की के साथ छह घंटे लंबा किसिंग सीन किया। वहीं, राखी ने खुलासा किया कि देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी बचपन में केले के पेड़ से हुई थी। वहीं देवोलीना ने खुलासा किया कि राखी को एक बार दो दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। वहीं, इस बीच शमिता शेट्टी और तेजस्वी के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है। 


टैग्स पत्रकार एंकर रिपोर्टिंग बिग बॉस
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago