होम / टेलिस्कोप / Zee Zest लाया नया शो, यह होगी खासियत
Zee Zest लाया नया शो, यह होगी खासियत
इस शो का प्रसारण प्रत्येक गुरुवार-शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे से किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
लाइफस्टाइल चैनल ‘जी जेस्ट’ (Zee Zest) ने सेलिब्रिटी शेफ, फूड एक्सपर्ट और लेखक पंकज भदौरिया के साथ 21 अक्टूबर से एक नया शो ‘जूनियर मेन्यू’ (Junior Menu) शुरू करने की घोषणा की है। इस शो का प्रसारण प्रत्येक गुरुवार-शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे से किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बारे में चैनल की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘जूनियर मेन्यू शुरू करने का उद्देश्य पैरेंटिंग के सबसे कठिन हिस्सों में से एक को संबोधित करना है, विशेष रूप से कामकाजी माताओं के लिए, जो अपने बच्चों को व्यस्त कार्य शेड्यूल के बावजूद एक पौष्टिक आहार प्रदान करना चाहती हैं। यह अनूठे विचारों और भोजन पर एक रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ बच्चों को लुभाने के लिए तैयार है। शो के माध्यम से भदौरिया कुछ फलों और सब्जियों के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे।‘
वहीं, पंकज भदौरिया का कहना है, ‘बच्चों में कुपोषण और मोटापा आज के समय की गंभीर समस्या है। जूनियर मेनू बच्चों के लिए आसान और जल्दी बनने वाले व्यंजन पेश करने का वादा करता है, जो उन्हें अपने स्वाद बढ़ाने और बेहतर खाने की आदतों को विकसित करने में मदद करेगा।‘
टैग्स जी एंटरटेनमेंट जी जेस्ट नया शो लाइफस्टाइल चैनल जूनियर मेन्यू पंकज भदौरिया