होम / टेलिस्कोप / 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की धमाकेदार वापसी : नई कहानी, पुराना जादू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की धमाकेदार वापसी : नई कहानी, पुराना जादू

25 साल बाद एकता कपूर का सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर लौटा है। जानिए सीज़न 2 के पहले एपिसोड में क्या हुआ खास।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

एकता कपूर का आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक नए कलेवर के साथ दोबारा छोटे पर्दे पर दस्तक दे चुका है। वर्षों बाद फिर से शांति निकेतन के दरवाजे दर्शकों के लिए खुल गए हैं और इस बार कहानी में हैं पुराने जज़्बात, नई परछाइयाँ और रिश्तों की ताज़ा परिभाषा। पहले एपिसोड की शुरुआत होती है उसी आंगन से, जहां तुलसी वीरानी (स्मृति ईरानी) हर सुबह तुलसी पूजा किया करती थीं।

वही आंगन, वही संस्कार, लेकिन इस बार कुछ नए चेहरे भी इस पारिवारिक गाथा का हिस्सा बने हैं। तुलसी और मिहिर (अमर उपाध्याय) की शादी की सालगिरह से कहानी फिर से शुरू होती है। जहाँ एक ओर ये जोड़ी अपनी पुरानी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों में फिर जगह बना रही है, वहीं दूसरी ओर कहानी में पहले ही एपिसोड में कुछ नये मोड़ों और नाटकीय रहस्यों की दस्तक भी मिल जाती है।

विलेन का चेहरा भी सामने आ जाता है और घर की शांत ज़िंदगी में साज़िशों की आहट सुनाई देने लगती है। तुलसी की चाची सास, जो पहले भी तीखे संवादों और चालों के लिए जानी जाती थीं, अब फिर अपने तेवर में नज़र आ रही हैं। पुराने चहेते किरदारों के साथ नए चेहरे भी जुड़ चुके हैं।

रोहित सुचांती, अमन गांधी और शगुन शर्मा जैसे यंग टैलेंट इस सीज़न को नया फ्लेवर दे रहे हैं, जबकि हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की मौजूदगी शो को एक फैमिलियर अहसास देती है। और सबसे बड़ी बात, शो का टाइटल ट्रैक, जिसने 25 साल पुरानी यादें फिर से ज़िंदा कर दीं। सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन जबरदस्त है। लोगों को फिर से वही भावनाएं महसूस हो रही हैं जो उन्होंने पहली बार तुलसी और मिहिर को देखा था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago