होम / टेलिस्कोप / करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.18 बिलियन डॉलर यानी करीब 9200 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें, करिश्मा से संजय की शादी साल 2003 में हुई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर नहीं रहे। उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
संजय कपूर एक प्रमुख व्यवसायी और सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे, जो एक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह कंपनी इंजीनियर्ड ऑटोमोटिव कंपोनेंट में विशेषज्ञता रखती है। इसके अलावा, वह एक प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी भी थे। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.18 बिलियन डॉलर यानी करीब 9200 करोड़ रुपये थी।
आपको बता दें, करिश्मा से संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। इस शादी से इन्हें 2 बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद वे अलग हो गए। 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक हो गया।
टैग्स