होम / टेलिस्कोप / 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का हिस्सा हो सकते हैं पत्रकार दीपक चौरसिया!
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का हिस्सा हो सकते हैं पत्रकार दीपक चौरसिया!
सूत्रों की माने तो वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया इस शो में नजर आ सकते हैं। शो के मेकर्स पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ बातचीत कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बिग बॉस का इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री के साथ होता है। फिर चाहें वो टीवी पर आए या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। अब एक बार फिर बिग बॉस के फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह शो इसी साल जून में शुरू होने वाला है।
वही मीडिया में दिलचस्पी लेने वाले लोगों के लिए भी एक धमाकेदार न्यूज है। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया इस शो में नजर आ सकते हैं। शो के मेकर्स पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ बातचीत कर रहे हैं ऐसा समाचार फॉर मीडिया को जानकारी प्राप्त हुई है।
इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर जून के पहले हफ्ते में होना है। वहीं, इसको 60 दिनों के अंदर अगस्त तक खत्म किया जा सकता है। वहीं, इस शो को कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। दीपक चौरसिया से पहले बिग बॉस सीजन 17 में विवादों में रह चुकीं जर्नलिस्ट जिग्ना वोहरा की एंट्री हुई थी। जिग्ना का नाम और उसकी परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रही थी।
टैग्स