होम / टेलिस्कोप / थियेटर में रिलीज नहीं होगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान'
थियेटर में रिलीज नहीं होगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान'
तेहरान का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। इसका निर्माण दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स और संदीप लेजेल और शोभना यादव की बेक माई केक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'तहरान' अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इस मूवी को निर्माताओं ने सीधे ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला किया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेहरान' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'तेहरान' को इस साल स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यानी 15 अगस्त, 2025 को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल इस खबर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कहा जा रहा है कि एक बार तारीख तय होने के बाद निर्माता इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 'तहरान' जॉन अब्राहम की पहली मूवी होगी, जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। तेहरान का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं।
इसका निर्माण दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स और संदीप लेजेल और शोभना यादव की बेक माई केक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। यह मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में मधुरिमा तुली भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 'तेहरान' में जॉन की जोड़ी मानुषी छिल्लर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।
टैग्स