होम / टेलिस्कोप / शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का असर हुआ कमजोर, जानें अब तक की कमाई
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का असर हुआ कमजोर, जानें अब तक की कमाई
शुक्रवार यानी कल हिमेश रेशमिया की 'बैडऐस रविकुमार' के साथ जुनैद खान-खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में देवा के लिए मुश्किल बढ़ने वाली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
शाहिद कपूर की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का काफी क्रेज देखा जा रहा था और खास तौर से युवाओं में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता थी। लेकिन ऐसा दिखाई दे रहा है कि इस फिल्म का असर कमजोर पड़ गया है।
देवा को रिलीज़ हुए छह दिन हो गए है लेकिन फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई भी नहीं की है। शुक्रवार यानी कल हिमेश रेशमिया की 'बैडऐस रविकुमार' के साथ जुनैद खान-खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में देवा के लिए मुश्किल बढ़ने वाली है।
फिल्म ने बुधवार को सिर्फ ढाई करोड़ की कमाई की और ऐसे में इस फिल्म की कुल कमाई अब 27 करोड़ के करीब हो गई है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ‘देवा’ एक बार भी डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है। इस फिल्म के आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म के निर्माताओं का नुकसान होना तय है। यह फिल्म फेमस मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है।
टैग्स