होम / टेलिस्कोप / 'सिकंदर' की कमाई में भारी गिरावट, नहीं चला सलमान खान का जादू
'सिकंदर' की कमाई में भारी गिरावट, नहीं चला सलमान खान का जादू
मंगलवार को फिल्म की कमाई में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सलमान खान के पास अब बस एक हफ्ता बचा है। इसके बाद सनी देओल की 'जाट' रिलीज होने जा रही है.
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' ने अपनी रिलीज के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर लोगों का दिल नहीं जीत पाई है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 26 करोड़ रूपये का कारोबार किया जो कि उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
इस फिल्म को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला, जैसा सलमान की दूसरी फिल्मों को ईद के मौके पर मिल चुका है। 'सिकंदर' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सिर्फ 19.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दरअसल, इस फिल्म के रिव्यु अच्छे नहीं आये इसलिए लोगों की दिलचस्पी अब इस फिल्म से खत्म होती जा रही है।
अगर यही ट्रेंड बना रहा तो फिल्म हिट तो बहुत दूर की बात है अपनी लागत तक नहीं निकाल पाएगी। इस फिल्म को लगभग 300 करोड़ रूपये की भारी भरकम लागत से बनाया गया है। 'सिकंदर' के निर्देशक एआर मुरुगदॉस हैं, जिन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' के लिए जाना जाता है।
साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। फिल्म में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी है।
टैग्स