होम / टेलिस्कोप / 'श्रीकांत' में काम करने को कैसे तैयार हुईं ज्योतिका, निर्देशक ने कर दिया बड़ा खुलासा
'श्रीकांत' में काम करने को कैसे तैयार हुईं ज्योतिका, निर्देशक ने कर दिया बड़ा खुलासा
अब हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक ने यह बताया है कि ज्योतिका इस फिल्म में उनके कहने से नहीं बल्कि अपने पति के कहने से काम करने को तैयार हुई थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अभिनेत्री ज्योतिका दक्षिण भारत के सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू ही नहीं बल्कि मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने गिनी-चुनी फिल्में की हैं। हाल ही में उन्होंने आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' से लगभग 26 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की थी।
ज्योतिका की अगली हिंदी फिल्म 'श्रीकांत' है, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। अब हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक ने यह बताया है कि ज्योतिका इस फिल्म में उनके कहने से नहीं बल्कि अपने पति के कहने से काम करने को तैयार हुई थी।
तुषार ने एक इंटरव्यू में यह बताया कि वह ज्योतिका के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने उनकी कई फिल्में देखी हैं और वह उनके साथ काम करना चाहते थे और जब वो फिल्म श्रीकांत में उनका किरदार उन्हें समझा रहे थे तो उन्होंने उसे समय उस किरदार को करने से मना कर दिया था।
निर्देशक ने फिल्म श्रीकांत में ज्योतिका को एक शिक्षिका का किरदार दिया है जो कि राजकुमार राव को मदद करती है। इसके आगे तुषार ने बताया, पहली मीटिंग में उन्होंने उस किरदार के लिए मना कर दिया था लेकिन अगले दिन उन्होंने वापस फोन करके उन्हें अपने घर बुलाया और उस किरदार के लिए हां कर दी।
दरअसल ज्योतिका ने उन्हें यह बताया कि उनके पति सूर्या ने 'श्रीकांत' की कहानी पढ़ी और उन्हें ज्योतिका का किरदार बहुत अच्छा लगा और इसके बाद उन्होंने ज्योतिका को फिल्म करने के लिए राजी कर लिया। राजकुमार राव और ज्योतिका के अभिनय से सजी फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि ज्योतिका के पति सूर्या दक्षिण भारत के सुपरस्टार कहे जाते हैं।
टैग्स आर. माधवन अजय देवगन ज्योतिका शैतान श्रीकांत