होम / टेलिस्कोप / इस बार रेटिंग से हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के यूं खिले चेहरे
इस बार रेटिंग से हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के यूं खिले चेहरे
'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल रेटिंग में 24.38 % इंप्रेशन्स की बढ़त दर्ज की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल रेटिंग में 24.38 % इंप्रेशन्स की बढ़त दर्ज की है। बता दें कि यह बढ़त दूरदर्शन पर दोबारा से शुरू किए क्लासिक टीवी शोज की वजह से है।
दूरदर्शन देखने वाले अब इतने ज्यादा दर्शक हो गए हैं कि इस वक्त यह देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल रेटिंग में और केवल शहरी क्षेत्रों की रेटिंग में यह चैनल नंबर-1 बनकर उभरा है। वहीं सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शकों के बीच यह चैनल दूसरे नंबर पर रह गया है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ने 24.38 % इंप्रेशन्स की बढ़त के साथ 63,11,176 (000s) इंप्रेशन्स की रेटिंग दर्ज की है, जबकि 12वें हफ्ते में यह रेटिंग 50,74,271 (000s) इंप्रेशन्स थी।
इसी तरह से यदि सिर्फ शहरी क्षेत्रों की बात करें तो हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ने कुल रेटिंग (इंप्रेशन्स) में 23.51% की बढ़त दर्ज की है, जोकि 26,09,264 (000s) इंप्रेशन्स की तुलना में इस बार 32,22,608 (000s) इंप्रेशन्स हो गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की रेटिंग में भी बढ़त दर्ज की गयी है। चैनल्स की कुल रेटिंग 23.89% बढ़कर 12वें हफ्ते की 24,92,994 (000s) से बढ़कर अब 30,88,571 (000s) इंप्रेशन्स हो गयी है।
13वें हफ्ते में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शीर्ष पांच चैनलों पर एक नजर:
हिंदी (शहरी + ग्रामीण) (सभी प्लेटफॉर्म्स)
हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट सेगमेंट में ‘दंगल’ (Dangal) चैनल ने रेटिंग में गिरावट दर्ज की है, जोकि 11वें हफ्ते में 12,30,937 (000s) इंप्रेशन्स थी और अब 12वें हफ्ते में यह 11,48,981 (000s) इंप्रेशन्स दर्ज की गयी है।
लॉकडाउन के दौरान घर पर ही पूरा वक्त बिता रहे दर्शकों का रामायण, महाभारत, शक्तिमान, व्योमकेश जैसे क्लासिक कार्यक्रमों द्वारा जोरदार मनोरंजन करके दूरदर्शन (डीडी) ने बाकी चैनल्स को पीछे छोड़ दिया है और इस साल के 13वें हफ्ते में देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है। दूरदर्शन ने 15,64,867 (000s) इंप्रेशन्स की रेटिंग दर्ज कर ‘दंगल’ को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है। वहीं ‘दंगल’ अब 11,46,883 (000s) इंप्रेशन्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ‘सोनी सब’ (Sony Sab) 8,64,118 (000s) इंप्रेशन्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ‘बिग मैजिक’ (Big Magic) भी एक पायदान फिलते हुए चौथे नंबर पहुंच गया है। इस चैनल की रेटिंग 7,49,305 (000s) इंप्रेशन्स है। वहीं 4,89,130 (000s) इंप्रेशन्स के साथ पांचवें नंबर पर ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) है।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल
शहरी क्षेत्रों में भी दूरदर्शन ने ‘सोनी सब’ (Sony SAB) को छोड़ते हुए नंबर-1 की जगह ले ली है। 13वें हफ्ते में दूरदर्शन की रेटिंग 9,10,973 (000s) इंप्रेशन्स दर्ज की गयी है। वहीं ‘सोनी सब’ 5,77,457 (000s) इंप्रेशन्स के दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। तीसरे नंबर पर 3,57,705 (000s) इंप्रेशन्स के साथ ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) रहा है। ‘कलर्स’ (Colors) 2,90,929 (000s) इंप्रेशन्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि ‘दंगल’ (Dangal) चैनल 2,64,773 इंप्रेशन्स के साथ पांचवें नंबर पर है।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल
ग्रामीण क्षेत्रों में ‘दंगल टीवी’ (Dangal TV) 8,82,111 (000s) इंप्रेशन्स के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं दूरदर्शन 6,53,894 (000s) इंप्रेशन्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर 5,99,410 (000s) इंप्रेशन्स के साथ ‘बिग मैजिक’ (Big Magic) चैनल रहा। वहीं ‘सोनी सब’ (Sony SAB) और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) ने क्रमश: 2,86,661 (000s) व 1,31,425 (000s) इंप्रेशन्स के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर जगह बनायी।
टैग्स रेटिंग हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स