होम / टेलिस्कोप / हिंदी फिल्म ‘अनुजा’ की हुई ऑस्कर में एंट्री : प्रियंका चोपड़ा ने जताई ख़ुशी

हिंदी फिल्म ‘अनुजा’ की हुई ऑस्कर में एंट्री : प्रियंका चोपड़ा ने जताई ख़ुशी

'अनुजा' को बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की पर्पल पेबल पिक्चर्स ने मिंडी कलिंग और गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन सामने आ चुके है। एडम जे ग्रेव्स की निर्देशित 'अनुजा' को बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की पर्पल पेबल पिक्चर्स ने मिंडी कलिंग और गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है।

फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी, एक 9 साल की लड़की अनुजा (सजदा पठान) की है। वह दिल्ली में एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करती है। वह एक बाल मजदूर है। अनुजा को अचानक स्कूल जाने का मौका मिला है, लेकिन इसके बदले में उसे अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लेना पड़ता है।

इस फैसले का असर अनुजा और उसकी बहन के भविष्य से जुड़ा है। इस शॉर्ट फिल्म को दिल्ली में शूट किया गया है। 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, अनुजा ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है। इस अद्भुत सम्मान के लिए अकादमी को धन्यवाद। एडम जे ग्रेव्स को बहुत-बहुत बधाई। आपको बता दें, फिल्म 'अनुजा' में सजदा पठान ने बाल मजदूरी करने वाली लड़की का रोल किया है। यह बच्ची असल जिंदगी में अनाथ है। सलाम बालक ट्रस्ट में रहने वाली इस लड़की को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago