होम / टेलिस्कोप / तमिलनाडु में टीवी सीरियल्स की शूटिंग को हरी झंडी, करना होगा इन नियमों का पालन

तमिलनाडु में टीवी सीरियल्स की शूटिंग को हरी झंडी, करना होगा इन नियमों का पालन

सरकार की ओर से इस बारे में जारी बयान में यह भी कहा गया है कि यह अनुमति सिर्फ इनडोर शूटिंग के लिए दी गई है। इस दौरान राज्य के कंटेंनमेंट जोनमें किसी भी तरह की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में टीवी सीरियल्स और प्रोग्राम्स की शूटिंग को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई है कि कोविड-19 के देखते हुए शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई के मानदंडों का विशेष ध्यान रखना होगा।

सरकार की ओर से इस बारे में जारी बयान में यह भी कहा गया है कि यह अनुमति सिर्फ इनडोर शूटिंग के लिए दी गई है। हालांकि, इस दौरान राज्य के कंटेंनमेंट जोन (containment zones) में किसी भी तरह की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी।  

एक ओर शहरी क्षेत्रों में खुले अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शूटिंग की इजाजत नहीं दी गई है, वहीं कंटेंनमेंट जोन को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा जिन नए नियमों के तहत शूटिंग फिर से शुरू करने की इजाजत दी गई है, उनके अनुसार, दर्शकों को शूटिंग स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। शूटिंग सेट पर एक बार में अधिकतम 20 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं। सभी टेक्नीशियंस को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं, एक्टर-एक्ट्रेस को ब्रेक के दौरान मास्क पहनना जरूरी होगा।  

इसके साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि यदि किसी एक्टर-एक्ट्रेस अथवा टेक्निशियन को खांसी अथवा सर्दी की शिकायत है तो उसे शूटिंग स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जाना चाहिए।

सरकार द्वारा शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए जारी किए गए नियम व शर्तों में यह भी कहा गया है कि शूटिंग स्थल और इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को शूटिंग से पहले और बाद में अच्छी तरह सैनिटाइज करना होगा। शूटिंग के लिए चेन्नई में निगम आयुक्त अथवा जिले में जहां भी शूटिंग हो रही है, उसके लिए वहां के कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी। 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, तमिलनाडु सरकार ने अधिकतम 15 लोगों के साथ फिल्मों और टीवी शो के लिए पोस्ट प्रॉडक्शन संबंधी काम को अनुमति दे दी थी। इसमें एडिटिंग, डबिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक स्कोर, साउंड इफेक्ट्स जैसे काम शामिल थे।


टैग्स तमिलनाडु सरकार कोविड-19 कोरोनावायरस सोशल डिस्टेंसिंग टीवी सीरियल शूटिंग
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago