होम / टेलिस्कोप / महाराष्ट्र में फिल्म व TV सीरियल्स की शूटिंग को मंजूरी, फॉलो करने होंगे ये नियम

महाराष्ट्र में फिल्म व TV सीरियल्स की शूटिंग को मंजूरी, फॉलो करने होंगे ये नियम

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मार्च से छाये काले बादल अब धीरे-धीरे छंटते नजर आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मार्च से छाये काले बादल अब धीरे-धीरे छंटते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन-पांच में कुछ छूट देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई को ‘नॉन कंटेनमेंट जोन’ (non-containment zones) में फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।   

राज्य सरकार नें शूटिंग शुरू करने के लिए कुछ नियम और शर्तें तय की हैं, जिनका पालन सुनिश्चित करना होगा। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रॉडक्शन हाउसेज के लिए ये गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

इन गाइडलाइंस में कहा गया है कि टीम को अपनी 33 प्रतिशत स्ट्रैंथ के साथ काम करना होगा। क्रू मेंबर्स को शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सेट पर सभी के लिए हैंड सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। स्टूडियो में विभिन्न प्रमुख जगहों पर सैनिटाइजर्स रखना जरूरी है।   

सरकार द्वारा शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए जारी किए गए नियम व शर्तों में यह भी कहा गया है कि शूटिंग स्थल और इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को शूटिंग से पहले और बाद में अच्छी तरह सैनिटाइज करना होगा। जहां भी शूटिंग हो रही है, उसके लिए वहां के कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इन गाइडलाइंस में सभी वर्कर्स और कलाकारों से आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपेक्षा की गई है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु सरकार ने कुछ नियम व शर्तों के साथ राज्य में टीवी और फिल्म की शूटिंग फिर शुरू करने की अनुमति दे दी थी।


टैग्स महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 कोरोनावायरस शूटिंग प्रॉडक्शन हाउसेज फिल्म प्रॉडक्शन
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago