होम / टेलिस्कोप / फिल्म 'Crew' को मिल रहा दर्शकों का जमकर प्यार, घरेलू कमाई हुई 40 करोड़ के पार
फिल्म 'Crew' को मिल रहा दर्शकों का जमकर प्यार, घरेलू कमाई हुई 40 करोड़ के पार
वीकेंड पर 29.5 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद सोमवार के दिन फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
डायरेक्टर राजेश कृष्णनन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'क्रू' (Crew) इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कृति सेनन, करीना कपूर खान और तब्बू के अभिनय से सजी फिल्म 'Crew' को दर्शकों का अच्छा ख़ासा प्यार मिल रहा है।
बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्म बनाना बहुत जोखिम भरा काम है लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए जिस तरह से लोगों की भीड़ आ रही है, उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि यह अवधारणा गलत ही है। जी हां, फिल्म की स्टोरी और फिल्म की कॉमिक टाइमिंग लोगों को बहुत पसंद आ रही है और फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
वीकेंड पर 29.5 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद सोमवार के दिन फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार के दिन ये आंकड़ा 3.5 करोड़ रुपये है। बुधवार को करीना कपूर की इस मूवी ने करीब 3.08 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। महिला प्रधान फिल्मों के लिए यह आकंड़ा ठीक ठाक कहा जा सकता है। वहीं इस फिल्म के अगले भाग की भी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के अगले भाग को बनाने की मांग की जा रही है।
कृति सेनन ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा, लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। लोगों के प्यार की वजह से हम खुद इस फिल्म के सीक्वल में काम करना पसंद करेंगे। अब लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में एक्टर है या एक्ट्रेस। उन्हें सिर्फ कंटेंट से मतलब है। ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है।
टैग्स