होम / टेलिस्कोप / 2019 में टॉप-10 की सूची में रहे हिंदी के ये एंटरटेनमेंट शो

2019 में टॉप-10 की सूची में रहे हिंदी के ये एंटरटेनमेंट शो

टॉप टेन शो की लिस्ट की तुलना यदि 2018 से करें, तो इस साल यानी 2019 में फिक्शन शो का दबदबा रहा है। हालांकि इस साल टॉप टेन की लिस्ट में चार रियलिटी शो ने भी जगह बनाई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

2019 की विदाई के दौरान यदि मनोरंजन चैनलों पर देखें जाने वाले टेलिविजन शो की बात न हो, तो ये अधूरा सा लगता है। इसलिए बात करते हैं कि 2019 में देखे जाने वाले शो की रेटिंग की।

टॉप टेन शो की लिस्ट की तुलना यदि 2018 से करें, तो इस साल यानी 2019 में फिक्शन शो का दबदबा रहा है। हालांकि इस साल टॉप टेन की लिस्ट में चार रियलिटी शो ने भी जगह बनाई है।

बिजनेस के लिहाज से देखें तो आर्थिक मंदी और ट्राई के नए टैरिफ प्लान की वजह से साल 2019 टेलिविजन ब्रॉडकास्टर्स के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। इस साल ब्रॉडकास्टर्स को न केवल रेवेन्यू में कमी के चलते बल्कि व्युअरशिप में भी गिरावट के चलते भी नुकसान उठाना पड़ा है।  

इस साल, हिंदी एंटरमेंट चैनलों पर कई नए शो और फॉर्मेट्स शुरू किए गए। विशेषज्ञों की मानें तो सही मायनों में जो भी नए फॉर्मेट्स शुरू किए गए, वह चैनलों के हिसाब से खरा नहीं उतर सके।

आइये एक नजर डालते हैं, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की गई हिन्दी एंटरटेनमेंट चैनलों के 2019 के फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो के टॉप टेन लिस्ट पर-

BARC के मुताबिक, 2019 के पहले हफ्ते से लेकर 49वें हफ्ते तक एसडी (SD) और एचडी (HD) दोनों ही चैनलों के केवल दो नए शो टॉप टेन की लिस्ट में जगह बना पाए, जबकि 2019 से भी पहले से चले आ रहे फिक्शन शो इन पर हावी रहे।   

2018 में ‘कलर्स’ (Colors) पर आने वाला ‘नागिन’ (Naagin) शो शीर्ष स्थान बनाने में कामयाब रहा, लेकिन 2019 में ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’ (Fear Factor Khatron Ke Khiladi Jigar Pe Trigger) ने 8561 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ टॉप टेन की सूची में पहले स्थान पर जगह बनाई।

‘जी टीवी’ (Zee TV) के प्राइम टाइम पर दिखाया जाने वाला शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) ने 6779 मिलियन इंप्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 2018 में शीर्ष स्थान पर रहने वाला कलर्स का शो ‘नागिन’ (Naagin) तीसरे स्थान पर रहा। नागिन का यह तीसरा सीजन है और इस सीजन में शो ने 6679 मिलियन इंप्रेशन की रेटिंग दर्ज की है।

‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर दिखाया जाने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 6626 मिलियन इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर रहा, जबकि ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) 6442 मिलियन इंप्रेशन के साथ पांचवें नंबर पर है।

छठे स्थान पर ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ (Sony Entertainment Television) पर आने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) रहा। इसने 6351 मिलियन इम्प्रेशंस की रेटिंग दर्ज की। नंबर 7 पर ‘जी टीवी’ (ZEE TV) का ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) है और इसकी रेटिंग 6304 मिलियन इंप्रेशन है।

टॉप टेन की सूची में सोनी टीवी का एक और नॉन-फिक्शन शो है, जिसका नाम है ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ (Super Dancer Chapter 3)। इस डांस रियलिटी शो ने 6050 मिलियन इंप्रेशन के साथ आठवें नंबर पर जगह बनाई है।

नौवें स्थान पर ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) का नया फिक्शन शो ‘ये जादू है जिन्न का’ (Yeh Jaadu Hai Jinn Ka) ने जगह बनाई। इस शो को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इसकी रेटिंग 6031 मिलियन इंप्रेशन रही।

और अंत में, सोनी टीवी (Sony TV) का ‘सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल’ (Superstar Singer Singing Ka Kal)ने 6002 मिलियन इंप्रेशन के साथ 10वें पर रहा और इसकी रेटिंग 6002 6031 मिलियन इंप्रेशन रही।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स टॉप-10 शो
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago