होम / टेलिस्कोप / 'सितारे जमीन पर' के बायकॉट की मांग : आमिर खान ने उठाया ये कदम
'सितारे जमीन पर' के बायकॉट की मांग : आमिर खान ने उठाया ये कदम
भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव और तुर्की के पाकिस्तान को समर्थन देने के चलते आमिर की तुर्की की फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन से मुलाकात फिर से चर्चा में है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
सोशल मीडिया पर आमिर और उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बहिष्कार की मांग हो रही है। इसके पीछे की एक वजह पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सुपरस्टार की चुप्पी है। 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर आते ही लोगों ने इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म 'चैंपियंस' से कर डाली।
आमिर की फिल्म का ट्रेलर 'चैंपियंस' जैसा ही लग रहा है। आमिर हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिले थे। भारत-पाकिस्तान तनाव के समय तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया, इसलिए भी आमिर को ट्रोल किया जा रहा है। आमिर खान और उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बहिष्कार की मांग के बीच आमिर खान के प्रोडक्शंस हाउस ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर बदलकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर इसके आधिकारिक लोगो की जगह तिरंगा लगाया है। भारतीय झंडा लगाने के बाद भी यूजर आमिर खान को ट्रोल कर रहे है। आपको बता दें, भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव और तुर्की के पाकिस्तान को समर्थन देने के चलते आमिर की तुर्की की फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन से मुलाकात फिर से चर्चा में है।
टैग्स