होम / टेलिस्कोप / शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में हुई इस हसीना की एंट्री
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में हुई इस हसीना की एंट्री
'किंग' की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह खलनायक बन पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। अभय वर्मा, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
अभिनेता शाहरुख खान आखिरी बार साल 2023 में सिनेमाघरों में नज़र आये थे और उनके चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एक साल में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी 3 सुपरहिट फिल्म देने वाले किंग खान की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। जिसके निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 18 मई, 2025 से शुरू होने वाली है, वहीं दीपिका अपने हिस्से की शूटिंग अक्टूबर में करेंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा, लेकिन बहुत अहम होगा। आपको बता दें, 'किंग' से पहले शाहरुख और दीपिका 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
'किंग' की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह खलनायक बन पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। अभय वर्मा, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा है।
टैग्स