होम / टेलिस्कोप / अस्पताल से 11 दिन बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़ : जानें अब कैसी है सेहत
अस्पताल से 11 दिन बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़ : जानें अब कैसी है सेहत
दीपिका ने लिखा, ये 11 दिन मुश्किल थे। तकलीफ तो हुई, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल में सभी ने बहुत गर्मजोशी से सब कुछ संभाला। ट्यूमर से मुक्ति, लेकिन यह इलाज का ही एक हिस्सा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
दीपिका कक्कड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हाल हीं में अभिनेत्री की लीवर ट्यूमर की बड़ी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस अब पहले से बेहतर हैं और अस्पताल में 11 दिन बिताने के बाद घर लौट आई हैं। घर लौटने से पहले दीपिका ने अस्पताल में अपनी एक तस्वीर साझा कर उन्होंने अपनी सेहत का हाल अपने प्रशंसकों को बताया है।
दीपिका ने डॉक्टरों के साथ-साथ प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया है। दीपिका ने लिखा, ये 11 दिन मुश्किल थे। तकलीफ तो हुई, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल में सभी ने बहुत गर्मजोशी से सब कुछ संभाला। ट्यूमर से मुक्ति, लेकिन यह इलाज का ही एक हिस्सा है।
बाकी आने वाले समय में होगा और मुझे यकीन है कि मैं इससे भी ठीक हो जाऊंगी। आपको बता दें, दीपिका की हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर की 14 घंटे की सर्जरी हुई थी। अब एक्ट्रेस की हालत स्थिर है और वे अब अस्पताल से घर भी आ गई हैं।
टैग्स