होम / टेलिस्कोप / अथिया-केएल राहुल के घर हुआ बेटी का जन्म, नाना बने सुनील शेट्टी
अथिया-केएल राहुल के घर हुआ बेटी का जन्म, नाना बने सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी जो अब नाना बन चुके हैं, नातिन के जन्म के बाद इमोशनल हो गए। भाई अहान शेट्टी ने भी मामा बनने पर पोस्ट पर रियेक्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने बीती शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि घर बेटी का जन्म हुआ है। दामाद केएल राहुल और बेटी अथिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए ब्लैक दिल और बुरी नजर वाली एमोजी शेयर की।
एक्टर ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। आपको बता दें, केएल राहुल और अथिया ने 23 जनवरी 2023 अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को नाम देते हुए शादी कर ली थी। अब शादी दो सालों बाद स्टार कपल ने बेटी का स्वागत किया है। दोनों ने पिछले साल नवंबर में जानकारी दी थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं।
टैग्स