होम / टेलिस्कोप / महिलाओं के संघर्ष की कहानी को यूं घर-घर तक पहुंचाएगा दंगल टीवी

महिलाओं के संघर्ष की कहानी को यूं घर-घर तक पहुंचाएगा दंगल टीवी

व्युअर्स इस शो को रोजाना रात नौ बजे देख सकते हैं। अगले दिन सुबह 10 बजे इसका रिपीट टेलिकास्ट किया जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल’ (Dangal) ने महिलाओं पर केंद्रित एक शो ‘ज्योति’ शुरू किया है। भारत में आमतौर पर महिलाओं को रोजाना किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, शो में उस पर प्रकाश डाला जाएगा। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे एक महिला अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने सपनों का बलिदान करती है। यह शो ‘ज्योति’ नामक महिला के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए तमाम संघर्षों का सामना करती है। वही अपने घर में एकमात्र कमाने वाली सदस्य होती है।

इस शो में ज्योति का किरदार एक्ट्रेस स्नेहा वाघा (Sneha Wagh) ने निभाया है। स्नेहा के अलावा इस शो में श्रीनिधि शेट्टी, समीर शर्मा और वरुण खंडेलवाल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह शो पहली बार वर्ष 2009 में प्रसारित हुआ था और इसे काफी पसंद भी किया गया था। लोगों की मांग पर अब ‘दंगल’ टीवी पर यह शो वापस आ रहा है। व्युअर्स इस शो को रोजाना रात नौ बजे देख सकते हैं। अगले दिन सुबह 10 बजे इसका रिपीट टेलिकास्ट किया जाएगा।


टैग्स दंगल ज्योति स्नेहा वाघ
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago