होम / टेलिस्कोप / विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत ने ‘छावा’ के एक सीन पर आपत्ति जताई, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को नाचते हुए दिखाया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत ने ‘छावा’ के एक सीन पर आपत्ति जताई, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को नाचते हुए दिखाया गया है।
अब, फिल्म के निर्देशक निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि राज ठाकरे से मिलने के बाद उन्होंने फिल्म से इस दृश्य को हटाने का फैसला किया है। राज ठाकरे से मुलाकात करने के बाद डायरेक्टर ने कहा, राज ठाकरे से मेरी मुलाकात हो गई है, उन्होंने अच्छे से मेरा मार्गदर्शन किया है।
छावा को बनाने में हम 4 साल से मेहनत कर रहे हैं। यदि किसी सीन से किसी की भावना को ठेस पहुंच रही है तो हम वो सीन फिल्म से काट देंगे। फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार शिवाजी सावंत की पुस्तक ‘छावा’ से प्रेरित है, जिसमें संभाजी को 20 वर्षीय योद्धा के रूप में दर्शाया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
टैग्स