होम / टेलिस्कोप / टॉप रैंकिंग पर रहे इस चैनल के 4 शो, Colors की बादशाहत बरकरार
टॉप रैंकिंग पर रहे इस चैनल के 4 शो, Colors की बादशाहत बरकरार
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने साल 2020 के चौथे हफ्ते (25 से 31 जनवरी तक) के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने साल 2020 के चौथे हफ्ते (25 से 31 जनवरी तक) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल’ (Dangal) शहरी और ग्रामीण इलाकों के आंकडों को मिलाकर (U+R) नंबर वन पर रहा है। इस चैनल की रेटिंग 1206187 (000s) इम्प्रेशंस रही है। इसी हिसाब से दूसरे नंबर ‘कलर्स’ (Colors) चैनल रहा है, जिसकी रेटिंग 755866 (000s) इम्प्रेशंस रही है। वहीं, तीसरे नंबर ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) का नंबर आया, जिसने 646564 (000s) इम्प्रेशंस जुटाई है। इसी तरह से ‘जी टीवी’ (Zee TV) और सब टीवी (Sab TV) क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर आया, जिनकी रेटिंग 603630 (000s) और 601584 (000s) रही।
‘दंगल’ का लोकप्रिय शो ‘महिमा शनिदेव की’ (Mahima Shanidev Ki) चौथे हफ्ते नंबर-1 पर रहा। इस शो ने 16562 (000s) की रेटिंग जुटाई। वहीं इसी चैनल के अन्य तीन शो ने भी दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की जगह हासिल की। चैनल का ‘बंदिनी’ (Bandini) शो 16242 (000s) इम्प्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ (Baba Aiso Var Dhundo) 16043 (000s) इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर और ‘द्वारकाधीष भगवान श्री कृष्णा’ (Dwarkadeesh Bhagwan Sri Krishna) 15593 (000s) इम्प्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर रहा। वहीं, जी टीवी का प्राइम टाइम शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) 14095 (000s) इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर जगह बनाई।
वहीं, हिन्दी पट्टी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में यदि पे चैनलों की बात की जाए तो यहां ‘कलर्स’ (Colors) चैनल ने एक बार फिर बाजी मार ली है। कलर्स टॉप-10 में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। चैनल की रेटिंग 754805 (000s) इम्प्रेशंस रही है। वहीं ऐसे इलाकों में ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) 645327 (000s) इम्प्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर और ‘जी टीवी’ (Zee TV) 602209 (000s) इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। सोनी सब और सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर रहे, जिनकी रेटिंग 599954 (000s) और 468339 (000s) इम्प्रेशंस रही है।
वहीं, इस जगह यदि टॉप-5 कार्यक्रमों की बात की जाए तो, ‘जी टीवी’ का प्राइम टाइम शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) 14058 (000s) इम्प्रेशंस के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं ‘कलर्स’ के लोकप्रिय शो ‘नागिन भाग्य का जहरीला खेल’ (Naagin Bhagya Ka Zehrila Khel) ने 12917(000s) इम्प्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई, जबकि ‘जी टीवी’ (Zee TV) का ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) 11918 (000s) इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इसी तरह ‘कलर्स’ का एक अन्य शो ‘छोटी सरदारनी’ (Choti Sardarani) 11426 (000s) इम्प्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर और ‘सोनी सब’ का ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) 9883 (000s) इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर रहा।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स कलर्स जी टीवी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल दंगल टीवी ग्रामीण भारत अर्बन मार्केट स्टार प्लस BARC इंडिया