होम / टेलिस्कोप / अब मुफ्त में देखने को नहीं मिलेगा Colors Cineplex Bollywood, चुकानी होगी यह कीमत
अब मुफ्त में देखने को नहीं मिलेगा Colors Cineplex Bollywood, चुकानी होगी यह कीमत
‘वायकॉम18‘ ने इस साल एक अप्रैल को ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ को फ्री टू एयर चैनल के रूप में लॉन्च किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘वायकॉम18 मीडिया‘ (Viacom18 Media) का चैनल ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ (Colors Cineplex Bollywood) अब दर्शकों को मुफ्त में देखने के लिए नहीं मिलेगा। कहने का मतलब है कि यह ‘फ्री टू एयर’ (FTA) चैनल एक दिसंबर से ‘पे’ (PAY) चैनल में परिवर्तित हो जाएगा। यानी एक दिसंबर के बाद इस चैनल को देखने के लिए कुछ शुल्क चुकाना होगा। बताया जाता है कि हर महीने प्रत्येक सबस्क्राइब के लिए यह 0.10 रुपये के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर उपलब्ध होगा।
बता दें कि ‘वायकॉम18‘ ने इस साल एक अप्रैल को ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ को फ्री टू एयर चैनल के रूप में लॉन्च किया था। चौबीसों घंटे प्रसारित होने वाला यह हिंदी मूवी चैनल ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD FreeDish) समेत डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और केबल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
इसकी लॉन्चिंग के समय चैनल ने काफी जबर्दस्त मार्केटिंग की थी, जिसने बहुत ही कम समय में वास्तव में इसे लोकप्रिय होने में मदद की। मुंबई और दिल्ली जैसी मेट्रो सिटीज के दर्शकों के साथ-साथ यह चैनल पूरे महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हिंदी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
जैसा कि चैनल की ब्रैंड टैगलाइन है- 'हिट है!' इसी के अनुरूप, चैनल 80 के दशक की हिट फिल्में जैसे- ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कालिया’, ‘नमक हलाल’ और 90 के दशक की हिट फिल्में, जैसे- ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘जीत’, ‘दिल’, ‘कच्चे धागे’ आदि का प्रसारण कर रहा है। इसके अलावा सुपर डुपर हिट फिल्में, जैसे- गोलमाल, दबंग, हेराफेरी आदि के अलावा लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर्स जैसे- ‘छलांग’, ‘पद्मावत’, ‘स्टूडेंट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘अंधाधुन’ आदि का प्रसारण भी किया जा रहा है। इस प्रकार चैनल के पास हर उम्र के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिससे वह उनका दिल जीतने में लगा हुआ है।
टैग्स चैनल फ्री टू एयर चैनल हिंदी मूवीज मार्केट वायकॉम18 मीडिया कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड एफटीए चैनल पे चैनल