होम / टेलिस्कोप / बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर के ‘मर्दाना’ बयान का दिया करारा जवाब
बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर के ‘मर्दाना’ बयान का दिया करारा जवाब
खूबसूरत महिलाओं, मांसपेशियां बनाएं, हमें मजबूत होना चाहिए। मांसपेशियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। पुरानी सोच को तोड़ें कि महिलाएं मजबूत नहीं दिखनी चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में मृणाल ठाकुर के एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मृणाल ने बिपाशा के कसरती शरीर को ‘मर्दाना’ कहकर उनकी तुलना में खुद को बेहतर बताया था। यह वीडियो, जो मृणाल के ‘कुमकुम भाग्य’ के दिनों का है, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बना।
बिपाशा ने इस टिप्पणी का जवाब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रेरणादायक संदेश के साथ दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को ताकतवर होने और मांसपेशियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बिपाशा ने लिखा, मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। खूबसूरत महिलाओं, मांसपेशियां बनाएं, हमें मजबूत होना चाहिए।
मांसपेशियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। पुरानी सोच को तोड़ें कि महिलाएं मजबूत नहीं दिखनी चाहिए। हालांकि बिपाशा ने मृणाल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके संदेश का समय और संदर्भ इसे मृणाल की टिप्पणी से जोड़ता है।
वायरल वीडियो में मृणाल अपने सह-कलाकार के साथ मजाक करती नजर आ रही थीं, जहां उन्होंने कहा, मर्दाना मांसपेशियों वाली लड़की से शादी करना चाहते हो? बिपाशा से शादी कर लो। मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं। इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई, कई लोगों ने इसे अनुचित और बॉडी-शेमिंग बताया।
टैग्स