होम / टेलिस्कोप / BIGG BOSS ने फिर दी 'दस्तक', TV पर आने से पहले व्युअर्स यूं देख सकेंगे एपिसोड्स

BIGG BOSS ने फिर दी 'दस्तक', TV पर आने से पहले व्युअर्स यूं देख सकेंगे एपिसोड्स

वायकॉम18 (Viacom18) के प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स’ (Colors) पर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की फिर वापसी होने वाली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वायकॉम18 (Viacom18) के प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स’ (Colors) पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की जल्द ही फिर वापसी होने वाली है। इस बार का सीजन 'बिग बॉस 2020' के नाम से जाना जाएगा। इस शो का प्रीमियर अब ऑन डिमांड सर्विस ‘वूट सेलेक्ट’ (Voot Select) पर भी किया जाएगा।

बताया जाता है कि ‘वूट सेलेक्ट’ बिग बॉस के घर से सप्ताह के दिनों में 24 घंटे की अनलिमिटेड लाइव फीड की पेशकश करेगा और टीवी से पहले 99 रुपये महीना अथवा स्पेशल शुरुआती ऑफर 499 रुपये सालाना की दर पर विज्ञापन मुक्त (ऐड-फ्री) इसकी स्ट्रीमिंग करेगा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्ट करेंगे।

इस बारे में ‘वायकॉम18’ की हेड (Hindi Mass Entertainment & Kids TV Network) नीना इलाविया जयपुरिया का कहना है, ‘बिग बॉस आज देश में एक जाना-माना शो बन गया है और हर साल इसकी फॉलोइंग और व्युअरशिप बढ़ रही है। इस शो को पिछले सीजन को जबरदस्त सफलता मिली थी। यह साल सभी लोगों के लिए मुश्किलों भरा रहा है, हमारा मानना है कि शो के प्रशंसकों और अपने व्युअर्स के लिए यह बिल्कुल सही होगा कि हम बिल्कुल नए सीजन 14 के साथ लौटें जो उन्हें एंटरटेनमेंट का बेहतर अनुभव दिलाएं।’

वहीं, ‘वायकॉम18’ (Viacom18) की चीफ कंटेंट ऑफिसर (Hindi Mass Entertainment) मनीषा शर्मा का कहना है, ‘इस शो को हर साल हमारे व्युअर्स और पार्टनर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है। हम जानते हैं कि इस साल हमारे ऑडियंस के सामने तमाम चुनौतियां रही हैं, लेकिन बिग बॉस का नया सीजन उन्हें भरपूर मनोरंजन देगा।’

 


टैग्स सलमान खान टीवी शो नीना इलाविया जयपुरिया कलर्स बिग बॉस रियलिटी शो मनीषा शर्मा वूट सलेक्ट
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago