होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल हॉस्पिटल में भर्ती
बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल हॉस्पिटल में भर्ती
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट सना मकबूल की तबीयत नासाज है और वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी एक दोस्त ने इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की खबर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
बिग बॉस ओटीटी की विजेता रह चुकीं सना मकबूल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सना की सेहत के बारे में उनकी दोस्त आशना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हालांकि अभी तक उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी दोस्त डॉ. आशना कांचवाला ने अस्पताल के बिस्तर से सना मकबूल की एक तस्वीर पोस्ट की है और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की प्रार्थना की है।
इससे पहले सना मकबूल ने खुद खुलासा किया था कि वह ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हैं, जो लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी है। इसके चलते ही वह वेजिटेरियन भी बन चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपनी सेहत के बारे में बात की थी और बताया था कि अपनी हेल्थ कंडीशन के चलते अब वह शाकाहारी बन चुकी हैं।
टैग्स