होम / टेलिस्कोप / Bigg Boss फेम एजाज खान पर कसा पुलिस का शिकंजा, ये है गंभीर आरोप
Bigg Boss फेम एजाज खान पर कसा पुलिस का शिकंजा, ये है गंभीर आरोप
अभिनेता एजाज खान का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी शो ‘बिग बॉस’ में बतौर प्रतिभागी शामिल रहे अभिनेता एजाज खान को एक विडियो में पुलिस का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने इस मामले में एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि झारखंड में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए तरवेज अंसारी की मौत के बाद एजाज खान ने एक विडियो में बॉलिवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री करके मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।
बता दें कि हाल ही में टिकटॉक 07 ग्रुप ने झारखंड में तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के मामले में विवादित विडियो बनाया था। एजाज ने इस मामले के आरोपितों का समर्थन किया था। इस मामले में जिस फैजू नामक शख्स के खिलाफ साइबर सेल ने मामला दर्ज किया था, उसके साथ विडियो बनाकर एजाज ने मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाया था। एजाज खान का यह भी कहना था कि टिकटॉक पर जो बैन लगाया गया है, उसे हटा देना चाहिए। गौरतलब है कि एजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस पहले भी एजाज को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार किया था।
टैग्स टिकटॉक बिग बॉस एजाज खान विवादित विडियो