होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 19 : दिव्यांका त्रिपाठी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 19 : दिव्यांका त्रिपाठी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बिग बॉस 19' में भाग लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा और कौन-कौन हो सकते हैं इस सीज़न के संभावित कंटेस्टेंट्स।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ (buzz) बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) का नाम इस शो से जुड़ने के कयासों में शामिल रहा।

हालांकि, दिव्यांका त्रिपाठी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए एक इंटरव्यू (interview) में स्पष्ट किया कि वे 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हर साल ऐसी झूठी खबरें उड़ाई जाती हैं, लेकिन इस बार भी मेरी कोई भागीदारी नहीं है।' दिव्यांका पहले भी 'नच बलिए 8' (Nach Baliye 8), 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11), और 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' जैसे रियलिटी शोज़ (reality shows) में नजर आ चुकी हैं।

अब तक सामने आई संभावित प्रतियोगियों की सूची में गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh), अमाल मलिक (Amaal Mallik), श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya), ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni), राम कपूर (Ram Kapoor), राज कुंद्रा (Raj Kundra), और मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) जैसे चर्चित नाम शामिल हो चुके है। शो के नए नियमों और फॉर्मेट को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार अधिक ‘थीम-आधारित’ (theme-based) रणनीति अपनाई जा सकती है।

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 24 अगस्त 2025 से जियो सिनेमा (JioCinema) और कलर्स टीवी (Colors TV) दोनों पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स (makers) द्वारा जारी किए गए हालिया टीज़र (teaser) में प्रीमियर की तारीख की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की जोड़ी पहले ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ (Banoo Main Teri Dulhann) में साथ नजर आ चुकी है। दोनों ने लगभग 8 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन अब वे अपने-अपने पार्टनर्स विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) के साथ सुखद वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago