होम / टेलिस्कोप / इस हफ्ते कैसा रहा आपके पसंदीदा TV चैनल का प्रदर्शन, जानिए यहां

इस हफ्ते कैसा रहा आपके पसंदीदा TV चैनल का प्रदर्शन, जानिए यहां

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 50वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 50वें हफ्ते (11 दिसंबर से 17 दिसंबर) के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 50वें हफ्ते में अखिल भारतीय स्तर पर सभी जॉनर्स (genres) में ‘सन टीवी’ (Sun TV) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल रहा है। इस चैनल ने इस हफ्ते (50वें हफ्ते में) 2748.43 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं। वहीं, 2702.64  (000s) AMA के साथ इस हफ्ते ‘स्टार मां‘ (Star Maa) दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि 2668.97 (000s) AMA के साथ ‘स्टार प्लस‘ (Star Plus) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा इस लिस्ट में 2360.71 (000s) AMA के साथ ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) चौथे नंबर पर और 1871.2  (000s) AMA के साथ ‘स्टार विजय‘ (Star Vijay) पांचवें नंबर पर रहा है। 1870.6  (000s) AMA, 1728.48 (000s) AMA और 1621.75 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स’ (Colors), ‘सोनी सब’ (Sony Sab) और ‘जी कन्नड़’ (Zee Kannada) क्रमश: छठे, सातवें और आठवें नंबर पर रहे हैं। जबकि 1569.87 (000s) AMA के साथ ‘जी टीवी’ (Zee TV) नौंवे और 1474.79  (000s) AMA के साथ ‘ढिंचक’ (Dhinchaak) दसवें नंबर पर रहा है।

हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)

हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो 50वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2577.49 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star Plus) टॉप पर बना रहा है। 2354.49 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) दूसरे नंबर पर और 1832.39  (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘कलर्स‘ (Colors) रहा है। ‘सोनी सब‘ (Sony SAB) और ‘जी टीवी‘ (Zee TV) ने 1697.81 (000s) AMA और 1527.56 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

दक्षिण मार्केट (South Market)

दक्षिण के मार्केट को देखें तो 50वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) 2740.81 (000s) के साथ फिर पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2639.51 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 1867.28 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1605.15 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने चौथे और 1426.45 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।


टैग्स बार्क इंडिया स्टार बार्क टीवी शो टीवी रेटिंग सोनी सब सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स बार्क डाटा चैनल व्युअरशिप
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago